देवघर, मार्च 9 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जोरिया किनारे खेत के मेढ़ पर स्थित एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान ठाढ़ी निवासी 36 वर्षीय मोहन पंडित के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसआई शीतलाल बारला भी मौजूद थे। पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद की है। घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी रीना देवी, माता चंपा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्...