देवघर, मई 21 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमला पंचायत के माझीडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। पैसों के विवाद में एक सनकी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान वृद्ध पिता की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार माझीडीह गांव निवासी 75 वर्षीय मुनींद्र हेंब्रम से उसका पुत्र रुपए की मांग कर रहा था। बताया जाता है कि पिता द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी पुत्र आगबबूला हो उठा और उसने अपने पिता की जमकर पिटायी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- शराबी बेटे ने तलवार से काटकर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बेरहमी से की गई पिटाई में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए सारठ सामुदा...