देवघर, नवम्बर 7 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी कॉलोनी में देव दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार रात भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधे राधे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के निदेशक राजेश भारद्वाज ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद राजेश भारद्वाज व पूजा महतो ने, राधा का भी श्याम हो तो मीरा का भी श्याम..., छाप तिलक सब छीनी रे..., मीठे रस से भरयो री श्री राधा रानी लागे..., बुला लो वृंदावन गिरिधारी ..., दीवाना तेरा आया बाबा नगरी में...जैसे एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। वहीं राधा यादव ने श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., लेके पूजा की थाली... सहित कई लो...