देवघर, फरवरी 21 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन के अधीनस्थ संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में लंबे इंतजार के बाद भी बस सेवा शुरू नहीं होने से अभिभावकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। पूर्व में कोलियरी प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में आश्वासन दिया गया था कि निर्धारित तिथि के बाद बसों का परिचालन पुनः आरंभ कर दिया जाएगा, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बस सेवा ठप रहने से दूर-दराज गांवों के छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों को निजी वाहनों या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। कुछ छात्र नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्पष्ट सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.