देवघर, अप्रैल 1 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समीप संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले बुधवार को प्रथम पाली में मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एटक के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूर संगठनों की हड़ताल और विरोध के बावजूद चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया, लेकिन मजदूर प्रतिनिधियों से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा गया। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून के तहत 300 से कम मजदूरों वाले संस्थानों पर कई श्रम कानून लागू नहीं होंगे, जिससे मजदूरों की नौकरी और अधिकार दोनों असुरक्षित हो जाएंगे। य...