देवघर, सितम्बर 10 -- चितरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमला पंचायत के करमचंद गांव में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर शव को गांव से कुछ दूर झाड़ियों के बीच जमीन में दफना दिया। घटना गत 7 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनामुनि मुर्मू, पति - हीरालाल मरांडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चितरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस का कार्यवाही संदेह के आधार पर मृतका के पति हीरालाल मरांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसी की निशानदेही पर दफनाया गया शव बरामद भी कर लिया गया। शव बरामदगी की कार्रवाई दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक विभाष ...