देवघर, मार्च 22 -- चितरा। चितरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांवों में ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी, बरमसिया, शेरडीह, भांगाठ, काशीडीह आदि मुस्लिम बहुल गांव में ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर बच्चे ईदी लेने के लिए बड़ों के पास पहुंचे, वहीं घरों में तरह-तरह के पकवान, सेवईयां और मिठाइयां बनाई गईं। ईद के अवसर पर गांवों में आपसी सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों...