देवघर, मार्च 6 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। होली के मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही पारंपरिक फाग गीत गाए। कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चितरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्ती की गई, जिससे किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर मामूली कहा-सुनी और छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली...