देवघर, मार्च 20 -- चितरा। चितरा क्षेत्र के कुरा जंगल में गुरुवार को अचानक सूखी पत्तियों और झाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय जंगल के एक हिस्से से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने सूखी पत्तियों और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैलने लगी थी, जिससे वन संपदा को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.