चितरपुर में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
रामगढ़, मई 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा कोयलांचल के चितरपुर समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वट सावित्री पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न की। सुबह से ही महिलाओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धज कर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रत यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.