गिरडीह, मार्च 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार दोपहर जमुआ-पचंबा-चितरडीह मुख्य मार्ग पर चितरडीह पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी और ब्रेजा कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार रानीखावा निवासी भीम सिंह को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीम सिंह चितरडीह से अपने घर रानीखावा लौट रहे थे। वहीं गिरिडीह की ओर से ब्रेजा कार चालक रमेश चन्द्रवंशी अपने घर देवरी जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव मौके पर पहुंचे और घायल भीम सिंह को तुरंत दुबे नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इधर, सूचना पाकर जमुआ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.