चितरकोली में बनेगा 1.18 करोड़ का बल्क मिल्क कूलर
नवादा, जून 21 -- रजौली विधानसभा क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। विधायक विमल राजवंशी के प्रयासों से प्रखंड के चितरकोली में बल्क मिल्क कूलर भवन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए करीब 1.18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इसके लिए निविदा भी जारी कर दी है।
किसानों की आय में वृद्धि विधायक ने विधानसभा में रजौली, सिरदला और मेसकौर प्रखंडों में डेयरी विकास एवं ग्रामीण रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उनके लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब चितरकोली में बीएमसी प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी। बल्क मिल्क कूलर लगने से दूध की बर्बादी रुकेगी और किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिलेगा। इससे किसानों की आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.