जहानाबाद, जनवरी 22 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था के पूर्व प्रमुख चितरंजन प्रसाद वर्मा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके शव यात्रा में कम्युनिष्ट पार्टी के जहानाबाद और अरवल के कई नेता शामिल हुए। जिला सचिव अरुण कुमार ने कहा कि चितरंजन बाबू ने विद्यार्थी जीवन से ही वामपंथी विचार धारा को अंगीकार कर लिया। जीवन पर्यन्त गरीब गुरबों की सेवा के लिए तत्पर रहे। मुखिया और प्रमुख रहते हुए उनके अन्दर किसी प्रकार का अहंकार नहीं आया। 22 वर्षों तक कुर्था प्रखंड के प्रमुख रहे। सभी के साथ उनका व्यवहार मिलनसार था। आज उनके जाने से पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुयी है। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनको अंतिम विदाई दी। कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने उनको झंडा समर्पित कर अपना अंतिम सलाम पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.