चितरंजन पार्क से जल्द शुरू होगी निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाः नीलकंठ
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सूबे के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि चितरंजन पार्क (दशाश्वमेध) से अस्थायी नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा पहली जुलाई से पूर्व शुरू हो जाएगी। इस सम्बंध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई। यह स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों और दर्शनार्थियों के लिए भी मददगार होगी। यह भरोसा डॉ. तिवारी शुक्रवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के लोकप्रिय कार्यक्रम 'फोन इन' में दशाश्वमेध निवासी पवन कुमार शुक्ला के सवाल के जवाब में दिया।
स्थानीय मुद्दों का समाधान इस दौरान शहर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ीं कई समस्याओं पर लोगों ने सवाल पूछे। विधायक ने शिकायतों के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। सवालः मोहल्ले की गली के मोड़ पर सीवर चोक है। तीन-चार दिन से दिक्कत बढ़ गई है। सीवेज सड़क पर बह रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.