कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिवास क्लब की ओर से 'बर्डीज बडी' का आयोजन किया गया। शास्त्री नगर में हुए समारोह में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर चिड़ियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने सामाजिक संदेश देने का काम किया। सेव बर्ड्स के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की आदत विकसित करें। क्लब चेयरपर्सन दिवा विनती सेठ, अध्यक्ष दिवा शालिनी लाम्बा, सचिव दिवा चारु काशीवार, दिवा वर्षा महेश्वरी, दिवा मीनल महेश्वरी, दिवा पारुल आनंद, दिवा संध्या, दिवा आरती, दिवा रिचू, दिवा सपना, दिवा नेहा आदि मौ...