कानपुर, मई 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर में हिमालयन भालू का दीदार फिर कर सकेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन एक साल से हिमालयन भालू की खोज में है। बताते हैं कि तलाश पूरी हो गई है। संभावना है कि इस माह हिमालयन भालू समेत पहाड़ी बकरी (गोरल) को लाया जाए। कानपुर चिड़ियाघर में सालभर पहले तक स्लॉथ बेयर (मैदानी भालू) और हिमालयन भालू पर्यटकों के आकर्षण केंद्र हुआ करते थे। हिमालयन भालू माया उम्र के अंतिम पड़ाव में बीमार रहने लगी। माया की मौत के बाद हिमालयन भालू का बाड़ा सूना हो गया था। फिलहाल, चिड़ियाघर प्रशासन की हिमालयन भालू की तलाश पूरी होती दिख रही है। यह भी पढ़ें- बकरी पालन योजना के तहत 25 मई तक करें आवेदन चिड़ियाघर में पहाड़ी मादा बकरी (गोरल) महज एक है। जबकि, नर गोरल ज्यादा हैं। ऐसे में कुनबा बढ़ाने के लिए मादा गोरल भी लाया जाना है। चिड़िया...