नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, व.सं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में दो दशक बाद एक ऊदबिलाव का जन्म हुआ है। चिड़ियाघर प्रबंधन इसे संरक्षण प्रजनन की सफलता के तौर पर देख रहा है। यह बीते साल वन्यजीव अदला-बदली योजना के तहत सूरत से लाए गए जोड़े का बच्चा है। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2004 के बाद से चिड़ियाघर में यह पहले ऊदबिलाव का जन्म है। यह प्रजाति चिड़ियाघर से लुप्त हो गई थी। ऊदबिलाव स्वस्थ है। उनकी देखरेख की जा रही है। चिड़ियाघर प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठीक होने पर अगले महीने तक ऊदबिलाव को बाड़े में छोड़ दिया जाएगा। इसे दर्शक देख सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.