चिड़ियाघर में दर्शकों को जागरूक किया जा रहा
नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को वन्यजीवों के बाड़ों और उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, छात्रों के लिए सत्र भी आयोजित किए गए। इसमें वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण में चिड़ियाघरों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया था। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इसके तहत पक्षियों के लिए हाल ही में नवीनीकृत किए गए बाड़े में विभिन्न प्रजातियों की पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.