चिड़ियाघर में आपस में भिड़े दो खूंखार बाइसन भैंस, पेट में सींग घोंपकर एक को मार डाला
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- प्रमुख संवाददाता, कानपुर: यूपी के कानपुर के चिड़ियाघर में दो नर बाइसन (जंगली भैंसे) के बीच टकराव देखने को मिला। दोनों के बीच काफी देर तक चले हिंसक संघर्ष में एक की जान चली गई। वहीं, इस घटना से जू प्रशासन में हड़ंकप मच गया। उधर, पोस्टमार्टम में पेट में सींग से आंतरिक अंगों में चोट और ज्यादा खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। जू प्रशासन के अनुसार, बाड़े में लंबे समय से एक साथ रह रहे दो नर बाइसन के बीच संघर्ष शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक बाइसन ने दूसरे के पेट में सींग से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं और काफी खून बह गया। जू के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। जू के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर नासिर ने मृत बाइसन का पोस्टमार्टम किया। इसमें प्राथमिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.