चिट्ठी ही नहीं, परीक्षा की कॉपियां भी पहुंचाने लगा 'डाकिया'
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडiate परीक्षा की कॉपियां भी अब डाक विभाग मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने लगा है। 28 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 92 केंद्रों पर कराई गई हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडiate कंपार्टमेंट परीक्षा की कॉपियों को डाक विभाग के माध्यम से एकमात्र मुख्य संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज भेजी गई है। जिन जिलों में एक से अधिक परीक्षा केंद्र थे वहां परीक्षा के बाद परंपरागत तरीके से शिक्षकों और स्टाफ के माध्यम से उत्तरपुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक भेजा गया है। सभी जिलों के संकलन केंद्रों से डाक विभाग ने कॉपियों को उठाकर जीआईसी प्रयागराज भेजा है। जीआईसी प्रयागराज में सभी कॉपियों की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद यहां से कॉपियां ऑनलाइन मूल्यांकन केंद्रों को भेजी जाएगी。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.