चिट्ठी ना कोई संदेश... गाकर कलाकारों ने दी दिवंगत संगीतज्ञ संजीव पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि
मुंगेर, मई 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड के इंदरुख निवासी एवं प्रसिद्ध गायक-संगीतज्ञ संजीव कुमार पाठक के आकस्मिक निधन पर स्थानीय मनोज जागरण ग्रुप परिसर में गुरुवार को भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमालपुर, मुंगेर, लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने दिवंगत संगीतज्ञ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा की अध्यक्षता जानिशा आर्ट एंड फिल्म स्टूडियो के निदेशक मो. ईशा उर्फ चंचल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ संगीतज्ञ मनोज कुमार ने किया। शोक सभा की शुरुआत दिवंगत संजीव कुमार पाठक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- आवारा-अंगारा का मेलोडियस भोजपुरी-चेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.