मोतिहारी, जुलाई 18 -- बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक सभा में मौजूद एक कलाकृति पर पड़ी। उसे देखकर पीएम झूम उठे। एक कलाकार ने रैली में अयोध्या के राम मंदिर की भव्य कलाकृति बनाकर लाया था। पीएम ने अपने भाषण को रोकते हुए इस कलाकृति की तारीफ की। फिर अपने सुरक्षाकर्मियों को भेजकर वह कलाकृति मंगवाई। पीएम मोदी ने कलाकार से कहा कि वह उसे चिट्ठी जरूर लिखेंगे। पीएम ने कहा, "एक नौजवान रैली में पूरा राम मंदिर बनाकर ले आया है। इसने क्या भव्य काम किया है। मुझे लगता है कि यह मुझे भेंट करना चाहते हैं।" प्रधानमंत्री ने युवक से पूछा कि क्या वह यह कलाकृति उनके लिए बनाकर लाया है। फिर उन्होंने एसपीजी सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह उस कलाकृति को लेकर आएं। यह भी पढ़ें- ना नारों तक अटकते हैं ना. पीएम मोदी ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.