नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- यूपी में एमएलसी चुनाव से ठीक पहले भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी ही सरकार और पार्टी से बगावती तेवर में दिखाई दे रहे हैं। पहले उन्होंने बिना किसी का नाम लिखे चिट्ठी जारी की। अब वीडियो जारी कर अपने ही सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी में 23 अक्टूबर को एमएलसी के शिक्षक और स्नातक खंड चुनाव की वोटिंग होनी है। इससे पहले गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी क्षेत्र में कुछ विद्यालयों को नोटिस जारी करने पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नोटिस के जरिए शिक्षकों पर खास पार्टी को वोट देने के लिए दबाव डाला जा रहा है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर उनकी मान्यता समाप्त करने की धमकी दी है। ...