रामगढ़, जनवरी 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र चिट्टो-निम्मी सीमाना पर बुधवार भोगता जनजाति के लोगों ने को भोगता धान देशवारी सरना स्थल में माघी पूजा धूमधाम से मनाया। इस दौरान उपवास रखे समाज के लोगों ने परंपरा के अनुसार अपने इष्ट देवता सिंह बोंगा बाण सिंह को पुकारते हुए उन्हें खुद पर सवार होने का आह्वान किया। आगे भोगता समाज के उपासकों ने तलवार से शरीर पर वार करते हुए मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान वे गांव-टोला के सुख-शांति और समृद्धि की कामना इष्टदेव से कर रहे थे। माघी पूजा में बतौर मुख्य अतिथि खरवार भोगता महिला संघ की अध्यक्ष रितिका भोगता शामिल हुई। इसे सफल बनाने में सुखदेव गंझू, मंजरू गंझू, फुलेश्वर गंझू, विश्वनाथ गंझू, पंजू गंझू, साधु गंझू, लहसुन गंझू, लक्ष्मण गंझू, सीताराम गंझू, मनेश्वर गंझू, शंकर मुं...