चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा, संवाददाता। तांतनगर प्रखंड के चिटीमिटी में प्रसिद्ध चैत्र मेला का आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल को होगा। इसका शुभारंभ 12 अप्रैल को शुभ घट व यात्रा घाट के साथ किया गया। 13 अप्रैल को यात्रा घाट, वृंदावन गोरिया भार घाट एवं रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को पूर्वाहन 10 बजे पाठ भोक्ता, राधा चक्र, दोपहर 1 बजे बैलगाड़ी खींचना व जीभ फूड़ा कार्यक्रम होगा। इस दौरान भक्तों के द्वारा बैलगाड़ियों को पीठ पर हुक लगाकर खींचा जाएगा। वहीं, जीभ व गाल में तार को आर-पार कर हैरतअंगेज करतब दिखाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। वहीं 4 बजे रंजणी टांगा कार्यक्रम होगा। इसके बाद मेला का आयोजन किया जाएगा। यहां लोगों के लिए आकर्षक झूला, बूगी वूगी डांस समेत अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। 15 अप्रैल को गोत्री पालट के स...