भागलपुर, मई 3 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर अंचल क्षेत्र के कोसी दियारा स्थित चिटिया बहियार में शनिवार को खेत देखने गए एक अधेड़ किसान पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर घायल किसान के पुत्र ने नदी थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी अजय मिश्र शनिवार को अपने खेत की स्थिति देखने चिटिया बहियार गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवार से उनके गर्दन पर वार कर दिया। हालांकि वार गर्दन की बजाय सिर पर लगा, जिससे उनका सिर गंभीर रूप से फट गया। इसके बाद आरोपियों ने ...