धनबाद, मार्च 9 -- श्रीश्री रामराज मंदिर चिटाही धाम में रविवार को अखिल भारतीय संत समिति (झारखंड इकाई) की प्रांतीय चिंतन बैठक हुई। वृंदावन स्थित श्रीयुग पुरुष धाम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी हंसानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में हुई बैठक में धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। मौके पर सांसद ने कहा कि रामराज मंदिर चिटाही धाम में संत समिति की बैठक होने से आज हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आप साधु-संतों की वजह से ही आज देश में सनातन संस्कृति बची हुई है। संतों की बैठक को सफल बनाने में रामराज मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंदन महतो, राजकुमार साव, बच्चू राय, राजीव मित्रा, अजय महतो, ईश्वर साव, पिंटू डे, शंकर साव, बिनोद महतो, सरोज विश्वकर्मा, रमेश महतो, आनंद यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान...