नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिटहैरा में रविवार को केंद्रीय बजट को लेकर विधानसभा चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे गांव, गरीब और किसान को सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.