नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। दादरी क्षेत्र के चिटहेरा में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम की परियोजना को अब गति मिलेगी। जिला प्रशासन ने खेल विभाग को जमीन मुहैया करा दी है। पहले चरण में निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट जारी होते ही निविदा जारी की जाएगी। इस स्टेडियम स्टेडियम की घोषणा दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनटीपीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की थी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मिनी स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन ने खेल विभाग को जमीन मुहैया करा दी है। निविदा की प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। पहले चरण में निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए पूरी परियोजना पर करीब 60 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। विधायक ने बताया कि बजट जारी ...