चिटफंड कंपनी में रकम दो गुना का झांसा देकर 10 लाख ठगे
बिल्ल्होर, अगस्त 21 -- बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर में चिटफंड कंपनी में पैसा जमा कर रकम दो गुनी का झांसा देकर दर्जनों ग्रामीणों से करीब 10 लाख ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिल्हौर के डोडवा जमौली गांव के रज्जन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी माता ननकी से गांव के राममोहन और अजय ने लालच देकर दस लाख रूपए ले लिया। दोनों ने लालच देकर कहा कि चिटफंड कंपनी वीएसीएल इंटिया रियल स्टेट लिमटेड में आपका पैसा छह साल में दो गुना हो जाएगा। वर्ष 2017 में पैसा जमा किया गया था। उसकी रसीदें भी आरोपितों के द्वारा दी गईं। जब पीड़ित ने रकम की भुगतान के लिए कहा तो वह टालमटोल करते रहे। काफी प्रयास के बाद दोनों आरोपितों ने चिटफंड कंपनी के मालिक बृजेंद्र चौहान की कंपनी में पैसा लगाने को कहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.