हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। जालसाजी कर आरडी की धनराशि निकालने के बाद चिटफंड कंपनी में निवेश कर दी गई। उक्त आरडी एजेंट द्वारा दी गई चेकें भी बैंक में लगाने पर बाउंस हो गई। धनराशि वापस न मिलने पर पीड़ित ने आरडी एजेंट सहित सात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली में 27 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मोहम्मद बिलाल उर्फ मेराज पुत्र रसीद अहमद निवासी कालपी चौराहा ने बताया कि उसके पड़ोस में गौरा देवी नई बस्ती में शिवसंत सिंह इनकी पत्नी वंदना सिंह निवास करती है। वंदना सिंह डाकघर की आरडी एजेंट है। यह भी पढ़ें- दोगुना पैसे का लालच देकर की करोड़ों की ठगी, ईडी ने कैनविज ग्रुप के खिलाफ दर्ज किया केस इनके द्वारा उसकी मां राउफा से परिचय होने पर उनके नाम से वंदना सिंह ने एक जुलाई 2020 को 5000 रुपये प्रतिमाह की आरड...