पिथौरागढ़, फरवरी 27 -- गंगोलीहाट। चिटगल के सैम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि बीते 24 फरवरी को मंदिर से दान पात्र चोरी हुआ है। इसके अलावा मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। पूर्व में बीते पांच जनवरी को भी मंदिर से चोरी का प्रयास किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। प्रधान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाने में भी तहरीर भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.