ललितपुर, जुलाई 9 -- ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चिगलौआ में चौबीस वर्ष पहले 2002 में बहुचर्चित कांड के पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले न्यायाधीश, एसपी और इंस्पेक्टर थाना बार के नाम लिखी चिट्ठी में उन्होंने तत्कालीन एसपी एवं पूर्व डीजी समेत छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चिगलौआ में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक 80 वर्षीय राजाराम गोस्वामी अपनी पत्नी भगवती देवी गोस्वामी, पुत्र अनुराग गोस्वामी के साथ बृहस्पतिवार को घर पर ही थे। अनुराग किसी काम से गांव में कुछ दूरी पर गए हुए थे। इस बीच राजाराम गोस्वामी घर के पास गोशाला गए और वहीं जहर खा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र को फोन पर इसकी जानकारी दी। आनन फानन में अनुराग घर आए और पिता को कार से ...