सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा स्कूल के समीप रविवार को चिक बड़ाईक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश बड़ाईक ने की। बैठक में समाज की एकजुटता,शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज में बढ़ती धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने जागरूकता,आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की बात कही गई ताकि लोग अपनी पहचान और परंपराओं से जुड़े रहें। इसके अलावा समाज में बढ़ती नशाखोरी पर भी चिंता जताई गई। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समाज की अगली बैठक दस मार्च को हुरदा स्कूल बगीचा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश बड़ाईक, बिनोद बड़ाईक, मनोज बड...