एटा, मई 31 -- चिकन लेने के बाद रुपये मांगने पर दुकानदार पर फायर कर दिया। जिसमें पीड़ित बच गया। बाइक सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना नयागांव के गांव सराय अगहत निवासी मुस्तकीम ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह, ताऊ दुकान पर बैठे हुए थे। कुछ लोग आए और चिकिन मांगने लगे। पीड़ित ने रुपये मांगे। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद वह चले गए। कुछ देर बाद बाइक से अन्य लोग आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बाइकसवार दो फायर किए, जिसमें वह बच गया। फायर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख सभी लोग भााग गए। भागकर जाते समय जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाना नयागांव में जाकर तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...