फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को आगाह किया है कि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार को वह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। सभी आयुष्मान मंदिरों में मरीजों को उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर एसीएमओ नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहल्ला हुसैनी शीशग्रान, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर सत्यनगर, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोमतीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, रोगी पंजीकरण, नियमित ओपीडी संचालन, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संचारी रोग नियंत्रण के अलावा साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स...