चिकित्सा सुविधा के पंजीकरण शुरू
नोएडा, जून 10 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक विभाग को मिले 316 पंजीकरण में से एक 210 का सत्यापन कर दिया है। प्रदेश के 10 लाख से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन तथा अन्य कर्मचारी और उनके आश्रित चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की राह अब आसान हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.