बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। केजीएमयू लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन (एसीसीएलएमपीकॉन) में मेडिकल कॉलेज के बायोकेमेस्ट्री विभाग के सहायक आचार्य डॉ़ विवेकानंद को उत्कृष्ट शोध के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में गर्भावस्था में मधुमेह (जेस्टेशनल डायबिटीज मेलिटस) के सटीक एवं समयबद्ध निदान से संबंधित मानदंडों की तुलनात्मक अध्ययन विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने पर सचिव ने सम्मनित किया। डॉ़ विवेकानंद ने बताया इस उपलब्धि से न केवल महार्षि वशिष्ठ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती का मान बढ़ा है, बल्कि जिले और प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में भी सकारात्मक पहचान बनी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...