मथुरा, जून 23 -- मथुरा, बृज चिकित्सा संस्थान दरेसी रोड की जीएनएम प्रथम वर्ष की सात छात्राएं जिलाधिकारी से न्याय मांगने के लिए उनके कार्यालय में पहुंची। कहा प्रबंधकों ने फीस के नाम पर एक साल में एक लाख रुपये ले लिया, बिना काउंसलिंग के प्रवेश दे दिया, लेकिन अब उनको विश्वविद्यालय लखनऊ ने परीक्षा से वंचित कर दिया। एक साल बाद वे कहां जाएं, उनका भविष्य बर्वाद हो गया। छात्राओं ने डीएम को पत्र देकर दोषी प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राएं भावना कुशवाह, मनीषा, सपना, सोनम, नीतू, ज्योति और शिखा ने बताया कि उन्होंने काउन्सिलिग रहित संस्थान में प्रवेश लिया था। शिक्षा से सम्बन्धित सभी प्रपत्रों को जमा कराया था। आठ माह से सभी छात्राएं नियमित रूप से संस्थान में शिक्षा हेतु आती रहीं और अध्ययन करती रहीं। प्रत्येक माह की...