सीतापुर, अप्रैल 18 -- तंबौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में शनिवार को राष्ट्रीय ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों का परीक्षण किया गया। अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मरीजों में दंत क्षय, पीरियोडोंटाइटिस, दांत का फोड़ा, दांतों में घर्षण, धुंधलापन व सांसों की बदबू जैसी समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक उपचार के साथ दांतों की साफ-सफाई और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- शिविर में दातों की निशुल्क जांच कराई यह भी पढ़ें- महानंद स्कूल में लगा शिविर, नर्सिंग स्टाफ ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.