चिकित्सा शिविर में 77 की जांच की
चम्पावत, मई 14 -- जगदीश, लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती अस्पताल ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में 77 लोगों की जांच की गई। गुरुवार को छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस चटर्जी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुमिता मुखर्जी ने मरीजों की जांच की। अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद और स्वामी आत्मप्रकाशानंद ने बताया कि शिविर में ह्दय रोग के 32, छाती रोग के 35, स्त्री रोग के दस मरीजों की जांच की। आयोजन में सुभ्रतो चटर्जी, पंकज चौड़ाकोटी, मनोज पुनेठा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, कीर्ति बगौली, रोहन राजपूत, हेम पांडेय, आलम बिष्ट, नजर अहमद ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.