श्रावस्ती, मार्च 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 65 बुजुर्गों के नेत्र की निशुल्क जांच की गई। साथ ही उन्हें जरूरत अनुसार दवाएं बांटी गई। इस दौरान मोतियाबिन्द के मरीजों को चिन्हित किया गया जिनका आपरेशन कराया जाएगा। भारत सरकार की ओर से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत शुक्रवार को सिरसिया विकास क्षेत्र के कटकुइयां कला गांव में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 बुजुर्गों के नेत्र की जांच की गई साथ ही उनमें से मोतियाबिन्द के मरीजों को चिन्हित किया गया। वहीं नेत्र परीक्षण के बाद दवाएं भी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत आयोजित हो रहे नेत्र परीक्षण व उपचार शिविर में बुजुर्गों के नेत्र का नि:शुल्क परीक्षण व उपचार किया जा जा रहा है। जिन ब...