लखनऊ, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय में आयोजित चिकित्सा शिविर में 58 महिला कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की जांच की गई। उन्हें डॉक्टरी सलाह दी गई। शिविर में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निरूपमा वर्मा प्रमुख रूप से रहीं। सीएमएस संगीता सागर और डॉ. संजीव दीक्षित ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच), थायरॉयड, कैल्शियम एवं विटामिन-डी, यूरिन की जांच की गई। कुछ का ईसीजी कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.