चिकित्सा शिविर में 39 पशुओं का उपचार किया
चम्पावत, मई 14 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी ने नदोला में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान पशुपालकों को उन्नत पशु पालन तकनीक, पशुओं की देखभाल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 39 पशुओं का उपचार किया गया। साथ ही पशु पालकों आवश्यक दवा बांटी। ग्रामीणों को भारत पशुधन ऐप पर पशुओं का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल दरियाल तथा वैक्सीनेटर रेखा पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.