हरदोई, नवम्बर 30 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा रविवार को टड़ियावां विकासखंड क्षेत्र के बहोरवा गांव में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान बहोरवा सहित क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों से आए 374 वृद्ध महिला एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रामबाबू द्विवेदी, सुरेश अग्निहोत्री, डॉ. चंद्र प्रकाश अवस्थी, डॉ. रामकरण त्रिवेदी, डॉ. ए.सी. त्रिपाठी, दंत चिकित्सक डॉ. अंशुल तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.