चिकित्सा शिविर में 25 की सर्जरी की
चम्पावत, सितम्बर 22 -- चम्पावत। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में पांच दिनी लेप्रोस्कोपी सर्जरी कैंप लगाया। जिसमें 25 मरीजों की सर्जरी की। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद और प्रभारी स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि शिविर में पित्त की थैली में पथरी से पीड़ित 18 और हर्निया के सात मरीजों की लेप्रोस्कोपी विधि से सर्जरी की गई। शिविर में सर्जन डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. कौशिक रॉय, डॉ. उर्मिला रॉय, डॉ. डीएस दुबे, डॉ. अनुराग गर्ग, डॉ. सत्यकी सरकार, डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. अनुज सिंह राणा ने सेवा दी। यह भी पढ़ें- Champawat News: आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र शुरू होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.