श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। 62वी वाहिनीं एसएसबी भिनगा की ओर से शुक्रवार को कमांडेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में ग्राम सोहेलवा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशु चिकित्सालय सिरसिया के पशु चिकित्साधिकारी डा शशिकांत गुप्ता की ओर से 34 ग्रामीणों के कुल 187 पशुओं का इलाज करते हुए जरूरी परामर्श व दवाएं दी गई। इस दौरान पशु पालकों के अपने पशुओं को ठंड से बचाने, स्वच्छता, रोग निवारण संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशु पालन से होने वाले लाभ बताए गए। शिविर में एसएसबी से मुख्य आरक्षी हंसराज, आरक्षी सिद्धांत अहिरवार अदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.