श्रावस्ती, जनवरी 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सीमावर्ती गांव में 62वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 366 पशुओं का इलाज किया गया। साथ ही पशुपालकों का उनकी देखभाल के लिए जरूरी परामर्श दिए गए। पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को सीमावर्ती गांव ककरदरी व असनहरिया में किया गया। आयोजित शिविर में पशु अस्पताल सोनवा के पशुचिकित्साधिकारी डा इमरान खान व उनकी चिकित्सा टीम में शामिल मुख्य आरक्षी हंसराज तथा आरक्षी सिद्धांत की ओर से ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिए गए। इस दौरान 58 ग्रामीणों के कुल 366 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनका इलाज किया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने कहा गया कि पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराएं। उनके रहने के स्थान की साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.