बरेली, मई 2 -- बरेली, संवाददाता। विश्व श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर की ओर से फरीदपुर और पड़ेरा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का पंजीकरण कर उनकी विस्तृत जांच की। बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों, ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। लोगों को साफ-सफाई, संतुलित आहार, लू से बचाव तथा संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आरोग्य शिविर में 387 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया टीम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.