लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ। दिल के मरीजों के लिए मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दिल की सेहत की जांच कराई। वहीं महिलाओं ने भी अपनी सेहत की जांच कराकर सलाह दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति गुप्ता और हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ संजीव जायसवाल ने मरीजों को सलाह और दवाएं दीं। आयोजन अनिल शुक्ला, शोएब कुरैशी, कैलाश कुमार श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, विनोद श्रीवास्तव, रीता अरोड़ा, रचना मिश्रा, दीपक भाटिया व अंजू यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...